भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना हेतु ऑन लाइन प्रतियोगिता के दिशा निर्देश
निःशुल्क30 प्रश्न10 मिनटदो वर्ग
1
1
प्रतियोगिता का स्वरूप एवं पात्रता
1प्रतियोगिता दो वर्गों-, विद्यालय स्तर और महाविद्यालय/विश्वविद्यालय स्तर पर होगी।
2विद्यालय स्तर : कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्राएँ एवं मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थाओं के प्रशिक्षार्थी (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पॉलिटेक्निक आदि )।
3उच्च शिक्षा के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं (CAT, JEE, CLAT, NEET) में भाग लेने वाले विद्यार्थी। ऐसे अभ्यार्थी का शाला में अध्ययनत होना अनिवार्य नहीं होगा एवं संस्था के कॉलम में वे अपनी 12वीं उत्तीर्ण विद्यालय का नाम अंकित कर सकेंगे।
4महाविद्यालय/ विश्वविद्यालय स्तर : महाविद्यालय, विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राएँ।
5विद्यार्थी मध्यप्रदेश का मूल निवासी होकर मध्यप्रदेश में अध्ययनरत हो अथवा पाँच वर्षों से निरंतर मध्यप्रदेश में अध्ययनरत हो।
6प्रतियोगिता में भाग लेना निःशुल्क है।
2
2
आवेदन हेतु आवश्यक जानकारी
1नाम, पता, जिला, ईमेल, मोबाइल नंबर, शिक्षा और अध्ययनरत संस्था का नाम।
2प्रतियोगी को यह भी चुनना होगा कि वह विद्यालय स्तर के वर्ग में है या महाविद्यालय/विश्वविद्यालय स्तर के वर्ग में।
3समस्त जानकारी सही और अपने प्रमाणपत्रों के आधार पर भरें। गलत जानकारी पाए जाने पर प्रविष्टि रद्द कर दी जाएगी।
3
3
प्रतियोगिता का स्वरूप
1प्रतियोगिता महर्षि सांदीपनि के दर्शन, भगवान श्रीकृष्ण द्वारा ग्रहण की गई 14 विद्याओं, 64 कलाओं, उनके जन कल्याण के मार्ग और भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित होगी।
2प्रतियोगिता में कुल 30 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न में सिर्फ एक विकल्प सही होगा।
3प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक प्राप्त होगा। गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं कटेगा।
4प्रतियोगिता के लिए 10 मिनट का समय निर्धारित होगा।
5निर्धारित समय समाप्त होने पर प्रविष्टि स्वत: जमा हो जायेगी।
4
4
चयन प्रक्रिया
1प्रत्येक जिले से दोनों वर्गों (विद्यालय, महाविद्यालय/ विश्वविद्यालय) के 50-50 सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी, अर्थात कुल 100 विद्यार्थियों का चयन किया जायेगा।
2प्रदेश के सभी जिलों की सूची को एक्जाई कर दोनों वर्गों में अलग-अलग प्रदेश स्तरीय सूची तैयार की जायेगी।
3प्रदेश स्तरीय सूची में से निर्णायक मंडल के समक्ष लॉटरी के माध्यम से विजेताओं का चयन किया जायेगा।
4परिणाम वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा तथा चयनित विद्यार्थियों को ईमेल और मोबाइल पर अवगत कराया जाएगा।
5
5
अन्य आवश्यक शर्तें
1चयन होने के पश्चात आवश्यक प्रमाण-पत्र, अंकसूची, संस्था का पहचान पत्र, निवास प्रमाण, आधार और बैंक खाते की जानकारी उपलब्ध करानी होगी।
2चयनित विद्यार्थियों के नाम, जिले, संस्था और कार्यक्रम की फोटो व वीडियो का उपयोग करने का अधिकार आयोजक संस्था के पास सुरक्षित रहेगा।
3प्रतियोगिता से संबंधित नियमों और तिथियों में परिवर्तन का अधिकार एवं बिना किसी कारण के समस्त कार्यवाही निरस्त करने का अधिकार आयोजक संस्था के पास सुरक्षित रहेगा।
4किसी भी विवाद में श्रीकृष्ण पाथेय न्यास का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।
5किसी भी न्यायिक विवाद की स्थिति में न्यायालयीन क्षेत्र भोपाल होगा।