मध्यप्रदेश शासनश्रीकृष्ण पाथेय न्यासश्रीकृष्ण पाथेय न्याससंस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन
साइन इन
← 64 कलाएँ

उदकाघात

पानी से खेलना/छपछपाना

श्रीकृष्ण द्वारिकाधीश के रूप में द्वारिका नगरी में अपनी 16108 रानियों के साथ राजभवन में निवास कर रहे हैं। ऋषि नारद के मन में यह जिज्ञासा उत्पन्न होती है कि चलो देंखे, श्रीकृष्ण अपनी सभी रानियों के साथ किस प्रकार से जीवन–यापन कर रहे हैं? वे द्वारिका नगरी में श्रीकृष्ण के राजभवन में प्रवेश करते हैं तो वे वहाँ का दृश्य देखकर आश्चर्य चकित हो जाते हैं। वे अलग–अलग भवनों में श्रीकृष्ण को अलग–अलग प्रकार के कार्यों में संलग्न देखते हैं, यथा–

मन्त्रयन्तं च कस्मिंश्चिन् मन्त्रिभिश्चोद्धवादिभि: । जलक्रीडारतं क्वापि वाश्मुख्याबलावृतम ।।
–श्रीमद्भागवत, /69/27

अर्थात् श्रीकृष्ण कहीं उद्धव आदि अपने मंत्रियों के साथ मन्त्रणा कर रहे हैं, तो तत्काल ही दूसरे भवन में वे वारंगनाओं के साथ जल–क्रीड़ा का आनंद ले रहे हैं। निष्कर्ष यह है कि श्रीकृष्ण जल–क्रीड़ा की कला में निपुण हैं और वह उनके रूचि के पूर्ण अनुकूल भी है।